Nallasopara Murder Mystery Sloved:मुंबई से सटे नालासोपारा में एक 32 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें यौन उत्पीड़न से परेशान एक नाबालिग ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। तुलिंज पुलिस ने 16 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक किशोर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना Nallasopara प्रगति नगर में स्थित हिंदुस्तान कॉलोनी के इमारत की है, जहां मृतक अनबर अपने 402 नंबर फ्लैट के कमरे में मृत पाया गया था। जांच में सामने आया कि अनबर एक किशोर नामक व्यक्ति को नौकरी देने के बहाने अपने घर लाया था और फिर उस पर जबरन यौन शोषण करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, अनबर ने किशोर के साथ जबरदस्ती की और यौन उत्पीड़न किया। इस घटना से गुस्साए किशोर ने मौके पर ही पास में रखे टाइल्स के टुकड़े से सीर पर हमला कर अनबर की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया।

सौतेली बेटी से बलात्कार और पत्नी की हत्या कर 21 साल से था फरार, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी किशोर को मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपी गुजरात का रहने वाला है। Nallasopara