नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रोडपाली स्थित गोल्डन किंग सलून एंड स्पा पर क्राइम ब्रांच और अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम कक्ष की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस स्पा में बॉडी मसाज के नाम पर लड़कियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक डमी ग्राहक भेजा और जैसे ही आरोपियों ने 4500 रुपये लेकर देह व्यापार का सौदा तय किया, बाहर मौजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने स्पा के संचालक समीर उर्फ अलीगोर अब्दुलहफीज अंसारी (33) और उसकी पत्नी परी उर्फ सलमा अंसारी (26) को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं और वर्तमान में तलोजा में रह रहे थे। छापेमारी के दौरान एक पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया, वहीं 28,534 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दंपत्ति स्पा सेंटर को देह व्यापार के अड्डे के रूप में चला रहा था और लड़कियों की कमाई से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था।
आरोपियों के खिलाफ Immoral Traffic (Prevention) Act (PITA) की विभिन्न धाराओं के तहत कलंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस रैकेट के अन्य कनेक्शनों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य अवैध स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवाजी नगर-गोवंडी...
ByMetro City SamacharApril 5, 2026वर्धा, महाराष्ट्र: वर्धा में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल...
ByMetro City SamacharApril 5, 2026नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नागपुर के वाडी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या...
ByMetro City SamacharApril 5, 2026नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बिलौली पुलिस स्टेशन ने राम नवमी...
ByMetro City SamacharApril 4, 2026