Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News ओबीसी आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से मंजूर
मुंबई - Mumbai News

ओबीसी आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से मंजूर

आज विधानसभा में शिवसेना विधायक सुनील प्रभू ने मुंबई नगर निगम महाराष्ट्र नगरपालिका और महाराष्ट्र नगर परिषद नगर पंचायत और औद्योगिक नगर सुधार विधेयक को सदन में पेश किया था।

मुंबई। महाराष्ट्र विधान सभा के बजट सत्र में सोमवार को ओबीसी आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से मंजूर हो गया है। इसके बाद यह विधेयक विधान परिषद में मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। विधान परिषद में विधेयक पास होने के बाद अगर इसे राज्यपाल की अनुमति मिल गई तो महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार ओबीसी आरक्षण में बाधाओं को दूर करने के लिए ‘मध्य प्रदेश पैटर्न’ लागू करेगी।

आज विधानसभा में शिवसेना विधायक सुनील प्रभू ने मुंबई नगर निगम महाराष्ट्र नगरपालिका और महाराष्ट्र नगर परिषद नगर पंचायत और औद्योगिक नगर सुधार विधेयक को सदन में पेश किया था। इस विधेयक में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं करवाए जाने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह चुनाव आयोग राज्य सरकार के परामर्श से चुनाव की तारीखों पर फैसला करेगा। विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी ।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह विधानभवन में ओबीसी आरक्षण के लिए विधेयक लाए जाने से पहले सभी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, अशोक चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस और छगन भुजबल सहित कई नेता उपस्थित थे। इसी बैठक में विधान मंडल के दोनों सदनों में विधेयक पेश किए जाने का निर्णय लिया गया था।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...