Home क्राइम Pelhar Police -Nalasopara: पेल्हार पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता-हत्या के अपराध में फरार चल रहे मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार
क्राइमपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्यवसई-विरार - Vasai-Virar News

Pelhar Police -Nalasopara: पेल्हार पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता-हत्या के अपराध में फरार चल रहे मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Pelhar Police

Pelhar Police: MBVV Police जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण बंगोसावी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी को पेल्हार पुलिस की अपराध जांच शाखा ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 12 जनवरी 2024 को रात्रि 00.30 के आसपास गौराईपाडा संतोषभवन, नालासोपारा पूर्व में अभियुक्त रोहन सिंह, मर्दा (पूरा नाम पता अज्ञात), पीली टी-शर्ट और जींस पैंट पहने व्यक्ति और उसके साथ 6/7 व्यक्ति (पूरा नाम पता अज्ञात) द्वारा मृतक सुधीर कुंजबिहारी सिंह उम्र 27 वर्ष, (निवासी- मारुती चाल, हिन्दुस्थान नाका, कांदीवली पूर्व) को जबरन रिक्शा में बिठा कर पीटा गया और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

इस संबंध में शिकायतकर्ता वैभव रमेश मिश्रा, निवासी संतोष भुवन, नालासोपारा पूर्व द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी,जिसमे पेल्हार पुलिस ने धारा 302, 364, 141, 143, 144, 147, 148, 149, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त (1). सूरज लल्लन चव्हाण उम्र 25 वर्ष,(2).साहिल तिलकु विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष (3).अखिलेश सुनिल सिंह ऊर्फ अक्की उम्र 27 वर्ष,सभी सन्तोष भुवन नालासोपारा निवासी को सिंहगड, पुणे से 13 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अपराध का मुख्य अभियुक्त राहुल पाल उर्फ मर्दा अपराध के बाद से ही फरार था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने वारदात के मुख्य आरोपी राहुल की तलाश के आदेश दिए थे। उक्त आदेश के परिपालन में पेल्हार पुलिस क्राइम ब्रांच अनुसंधान शाखा के अधिकारियों/प्रवर्तन अधिकारियों ने फरार आरोपियों के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त की। चूंकि आरोपी के उत्तर प्रदेश राज्य में होने की संभावना थी,इसलिए पेल्हार पुलिस उसका पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के भदोही गई।

भदोही जिले के चौरी बाजार में आरोपी के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने पर उसके रामपुर में होने की पुष्टि हुई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रामपुर पुलिस की मदद से रात में सकरी गांव में आरोपी की तलाश की और जंगल में भागते समय उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह कार्रवाई डीसीपी (परिमंडल) जयंत बजबले व एसीपी बजरंग देसाई के मार्गदर्शन में पेल्हार थाने के (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक) जितेंद्र वनकोटी व पुलिस निरीक्षक (अपराध) कुमारगौरव धादवड के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सोपान पाटिल और तुकाराम भोपले, पोहवा योगेश देशमुख, तानाजी,चव्हाण, अविनाश देसाई, फ़िरोज़ तडवी, अनिल शेगर, वाल्मीक पाटिल, रवि वानखेड़े, संजय मसाल, मिथुन भोईर, निखिल मांडलिक, किरण आह्वाड, राहुल करपे, दिलदार शेख, अनिल साबले, शरद राठौड़, सुजय पाटिल, नामदेव ढोणे, सोहेल शेख इत्यादि ने की है।

Vasai Virar : सरकारी संस्थान हैं महावितरण के बड़े बकायेदार, साढ़े 8 करोड़ रूपये बिजली बिल बाकी

Jumbo Block : मुंबई लोकल यात्री कृपया ध्यान दें, आगामी रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक

 

Recent Posts

Related Articles

Share to...