इस घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नया नगर पुलिस स्टेशन की बीट चौकी पर इकट्ठा हो गए और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढील के कारण ही गोमांस तस्करी बेरोकटोक जारी है।
देखते ही देखते इलाके में तनाव बढ़ गया और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के जवाब में मुस्लिम समुदाय के लोग भी इकट्ठा होने लगे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कुछ लोगों के बीच हाथापाई की भी खबरें सामने आई हैं।
वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने लोगों से बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की अपील की, जिससे मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही है। स्थानीय पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।
यह प्राथमिक सूचना और सूत्रों के अनुसार प्राप्त स्रोतों के आधार पर लिखी गई खबर है, आगे यह खबर अपडेट की जा रही है.
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों...
ByMetro City SamacharSeptember 23, 2026वसई-विरार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR)...
ByMCS DESKSeptember 23, 2026मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026