Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Sanjay Raut : केंद्रीय जांच एजेंसियों को विपक्षी नेताओं को टारगेट करने का लक्ष्य ! : संजय राऊत
मुंबई - Mumbai News

Sanjay Raut : केंद्रीय जांच एजेंसियों को विपक्षी नेताओं को टारगेट करने का लक्ष्य ! : संजय राऊत

Sanjay Raut : संजय राऊत ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री देश के लिए नहीं, सिर्फ पार्टी के लिए है |

मुंबई | संजय राऊत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय जांच एजेंसियों को विपक्षी नेताओं को टारगेट करने का लक्ष्य देने का आरोप लगाया है। शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक दायरे से बाहर निकलना चाहिए। नरेंद्र मोदी पूरे भारतवर्ष के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वे सिर्फ किसी पक्ष विशेष के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

इससे देश का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। संजय राऊत ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि देश का प्रधानमंत्री किसी पक्ष विशेष का नहीं रहता। वह पूरे देश का रहता है,लेकिन इस समय देश को ऐसा लगने लगा है कि प्रधानमंत्री देश के लिए नहीं, सिर्फ पार्टी के लिए, किसी विशेष वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। यह किसी भी कीमत पर देशहित में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक दायरे से बाहर निकलना आवश्यक हैं |

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...