Home देश Sanjay Raut FIR : संजय राउत के खिलाफ फिर FIR दर्ज़
देशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Sanjay Raut FIR : संजय राउत के खिलाफ फिर FIR दर्ज़

Sanjay Raut

मुंबई। शिवसेना (उद्धव) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित एक आपत्तिजनक आर्टिकल पर विवाद बढ़ गया है. इस मामले में बीजेपी नेता ने यवतमाल में राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

 महाराष्ट्र के यवतमाल में पुलिस ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा ने ‘सामना’ अखबार के कार्यकारी संपादक राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, भुटाडा ने दावा किया कि राउत ने 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए उमरखेड पुलिस थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Congress Vs BJP : भाजपा वसई विरार ने जलाया कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...