Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Thane Crime News – फर्जी RC बनाकर वाहन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़…03 आरटीओ अधिकारियों सहित 9 गिरफ्तार
ठाणे - Thane Newsमहाराष्ट्र

Thane Crime News – फर्जी RC बनाकर वाहन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़…03 आरटीओ अधिकारियों सहित 9 गिरफ्तार

Thane Crime News - फर्जी RC बनाकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां... 3 आरटीओ अधिकारियों सहित 9 गिरफ्तार
Thane Crime News - फर्जी RC बनाकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां... 3 आरटीओ अधिकारियों सहित 9 गिरफ्तार

Thane Crime News – फर्जी RC बनाकर बेचते थे चोरी की गाड़ियां… 3 आरटीओ अधिकारियों सहित 9 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने गुरुवार को वाहनों की चोरी और उनके चेसिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें फिर से बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरटीओ अधिकारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि शहर की अपराध शाखा ने दूसरे राज्यों से चुराए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के साथ महाराष्ट्र में रजिस्टर किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है. अब तक करीब 5.5 करोड़ रुपये मूल्य के 29 वाहन बरामद किए गए हैं, जो चोरी करके बेचे गए थे.

मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 10 आपराधिक मामले

पुलिस ने बताया कि सूचनाओं पर काम करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी जावेद अब्दुल्ला शेख उर्फ मनियार को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ नवी मुंबई, ठाणे, मीरा भयंदर, धुले और औरंगाबाद में इसी तरह के दस मामलों दर्ज हैं. पुलिस ने कहा कि वह यूपी और हरियाणा में भी अपराधों में शामिल है.

आरटीओ अधिकारी भी भी संलिप्त थे

जावेद अन्य आरोपियों की मदद से दूसरे राज्यों से चुराए गए वाहनों के चेसिस और इंजन नंबरों को फर्जी नंबरों से बदल देता था. पुलिस ने बातया कि वाहनों को नागपुर और अमरावती जैसे शहरों में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में फिर से पंजीकृत किया गया था.

पुलिस ने कहा कि अमरावती के एक सहायक आरटीओ अधिकारी, एक मोटर परिवहन निरीक्षक और एक सहायक मोटर परिवहन निरीक्षक को भी मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरटीओ अधिकारियों ने कथित तौर पर वाहनों के पंजीकरण को मंजूरी दी और विवरण अपने पोर्टल पर अपलोड कर दिया. इससे लोगों को विश्वास हो गया कि इन वाहनों में कोई समस्या नहीं है, जबकि असल में वे चोरी किए गए थे.

Read More – Mumbai प्रवास पर पूर्व विधायक,गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...