Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News ठाणे में अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र: अब तक 63 ढहाए गए, FIR भी दर्ज
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

ठाणे में अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र: अब तक 63 ढहाए गए, FIR भी दर्ज

अवैध निर्माण पर TMC की कार्रवाई, अब तक 63 इमारतें ढहाईं | Metro City Samachar

ठाणे: ठाणे नगर निगम (TMC) ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर आयुक्त सौरभ राव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 63 अवैध इमारतें तोड़ी जा चुकी हैं। एक मामले में MRTP एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है।

सोमवार को लोकमान्य नगर और सावरकर नगर इलाके में एक ही दिन में 30 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इनमें कॉलम, पिलर और निर्माणाधीन ढांचे शामिल थे।

इस पूरी कार्रवाई के लिए निगम ने उपायुक्त, वार्ड अधिकारी और अभियंताओं की टीम बनाई है। बताया जा रहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी वार्डों में सर्वे कर अवैध निर्माणों की पहचान की गई थी।

अब तक येऊर, मुंब्रा, डिवा, वाघले एस्टेट, नौपाड़ा, उथलसर और माजिवड़ा-मानपाड़ा जैसे इलाकों में कार्रवाई की जा चुकी है। पहले चरण में 33 इमारतें तोड़ी गई थीं। इस नई कार्रवाई के साथ आंकड़ा 63 पहुंच गया है।

निगम की इस कार्रवाई में जेसीबी, पोकलेन, गैस कटर और ट्रैक्टर ब्रेकर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक चलाया गया।

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ठाणे की और खबरों के लिए लिंक पर जाएँ : ठाणे न्यूज़ 

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...