Home उत्तर प्रदेश Varanasi : महिला ने दो बच्चों के साथ आत्मदाह का किया प्रयास, एक बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश

Varanasi : महिला ने दो बच्चों के साथ आत्मदाह का किया प्रयास, एक बच्ची की मौत

Varanasi : जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम गांगकला में रविवार को घरेलू विवाद से क्षुब्ध महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया।

जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम गांगकला में रविवार को घरेलू विवाद से क्षुब्ध महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया।

बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे पड़ोसियों ने उन पर कम्बल डालकर किसी तरह से आग बुझाया और उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया। इस घटना में तीन माह की बच्ची की मौत हो गयी।

गांगकला गांव स्थित पश्चिमपुर टोले के निवासी रवि प्रकाश की अपनी पत्नी संजू देवी (35) से आये दिन विवाद होता था। संजू देवी का जीजा राज आये दिन उससे मिलने घर आता था। इसको लेकर रवि प्रकाश नाराज रहता था। इसकी जानकारी मिलने पर राज रवि प्रकाश की पिटाई भी करता था। रविवार सुबह भी रवि प्रकाश के घर राज पहुंचा था।

उस समय रवि प्रकाश कहीं गया हुआ था। रवि प्रकाश घर लौटा तो राज को देखकर उसे भला बुरा कहा। इससे क्षुब्ध होकर राज वहां से चला गया। बहनोई की बेइजती देख नाराज संजू अपने दो मासूम बच्चों सूर्यांश (7) और प्रियल (तीन माह) को लेकर कमरे में पहुंची और बच्चों के साथ अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों के साथ रवि प्रकाश ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच तीन माह की बच्ची प्रियल ने दम तोड़ दिया।

गांगकला (पश्चिमपुरा) निवासी रवि प्रकाश पेशे से मजदूर है। उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरा रघुनाथपुर गांव निवासी लालजी पटेल की पुत्री संजू देवी से हुई थी। रवि की मां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...