Home ताजा खबरें वसई फाटा पर डंपर ने अचानक ब्रेक मारा, सीमेंट-पत्थर से भरा मटेरियल कार पर गिरा
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई फाटा पर डंपर ने अचानक ब्रेक मारा, सीमेंट-पत्थर से भरा मटेरियल कार पर गिरा

वसई फाटा NH-48 पर डंपर से गिरा मटेरियल, क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार
वसई फाटा के पास NH-48 पर डंपर से गिरा भारी मटेरियल, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

वसई: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (NH-48) पर वसई फाटा स्थित सिटीजन होटल के सामने एक अलग तरह का हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। डंपर में भरा सीमेंट और बड़े-बड़े पत्थरों वाला मटेरियल उछलकर आगे चल रही एक स्विफ्ट कार पर जा गिरा।

इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि डंपर से गिरा भारी मटेरियल सीधे कार पर जा गिरा, जिससे वाहन का पिछला और ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय डंपर तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसमें भरा मटेरियल बाहर निकलकर कार पर गिर गया। हादसे में कार सवार के घायल होने की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नायगांव से लेकर वसई-विरार क्षेत्र में डंपर और भारी वाहनों को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जाता है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। तस्वीरों में डंपर का नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।

फिलहाल इस हादसे के कारणों और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

“गणेश विसर्जन का ठेका हिंदू ठेकेदारों को ही दें”—BJP नेता अशोक शेलके की मनपा आयुक्त से मांग

 

Recent Posts

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...