Home देश Virar : सेल्फी के चलते वैतरणा नदी में डूबे 4 लोग ,दो की मौत
देशपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Virar : सेल्फी के चलते वैतरणा नदी में डूबे 4 लोग ,दो की मौत

विरार : वैतरणा नदी (Virar) के घाट पर सेल्फी लेना एक परिवार को महंगा पड़ गया,विरार में वैतरणा नदी घाट पर घूमने गए एक ही परिवार के चार सदस्य फिसल कर नदी में गिर गए,लेकिन उनमें से दो लोग बचने में सफल रहे हैं,लेकिन दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है।

शनिवार शाम करीब 5 बजे वैतरणा नदी (Virar) के फणसपाडा घाट पर एक ही परिवार के चार सदस्य सैर करने आए, घाट पर फोटो और सेल्फी लेने के दौरान उनमें से एक ने अपना संतुलन खो दिया, जबकि तीन अन्य उसे बचाने गए, वे भी डूब गए। घाट पर मौजूद नागरिकों ने दोनों को बचाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन इस घटना में दोनों लोग डूब गए। डूबने वालों की पहचान संतू दासाना (15) और लीला दासाना (24) के रूप में हुई है।

मछुवारों ने संतु का शव बरामद किया,विरार की मांडवी पुलिस और वसई विरार नगर निगम की दमकल विभाग द्वारा लीला की तलाश की जा रही है,वहीं देर रात दमकल कर्मियों को लीला का शव भी बरामद हुआ

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...