विरार | मेट्रो सिटी समाचार। विरार की विक्ट्री ताइक्वांडो अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में 20 से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित प्रथम इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (G-1) में कांस्य पदक हासिल किए। अकादमी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में यह सफलता हासिल की।
तीन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
पहल जैन ने सब-जूनियर वर्ग में 32 किलो से कम, ओम सावंत ने जूनियर वर्ग में 45 किलो से कम और रुश्दा मिस्त्री ने कैडेट वर्ग में 44 किलो से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
कोच किरण गुरव के मार्गदर्शन में मिली सफलता
तीनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कोच किरण गुरव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की थी। अकादमी ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। यह उपलब्धि विरार के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।




