Home ताजा खबरें मुंबई में ‘विराट गर्जना मोर्चा’ के बाद FIR, 5 आयोजकों और अज्ञात समर्थकों पर मामला
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई में ‘विराट गर्जना मोर्चा’ के बाद FIR, 5 आयोजकों और अज्ञात समर्थकों पर मामला

विराट गर्जना मोर्चा के बाद आयोजकों पर FIR
मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व में निकले ‘विराट गर्जना मोर्चा’ के बाद आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज।

मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) के विरोध में रविवार को मुंबई में निकाले गए ‘विराट गर्जना मोर्चा’ के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है।

मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में मोर्चे के 5 आयोजकों और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोर्चे के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और दक्षिण मुंबई में लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों के कथित उल्लंघन को लेकर FIR दर्ज की गई है।

इस मोर्चे का नेतृत्व शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने किया। मोर्चा मेट्रो सिनेमा से BMC मुख्यालय तक निकाला गया। इसमें कांग्रेस, NCP (शरद पवार) समेत अन्य विपक्षी दलों और संगठनों के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

मोर्चे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग की गई। राज ठाकरे ने EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई।

पुलिस का कहना है कि मोर्चा जरूरी पुलिस अनुमति के बिना निकाला गया था। इसी आधार पर आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

नालासोपारा में 7 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, जुहू पुलिस की ATC ने की कार्रवाई

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...