Home देश VVCMC Missed the Target : निर्धारित लक्ष्य से चूकी वसई विरार मनपा, 33 करोड़ कम हुआ कलेक्शन !
देशमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

VVCMC Missed the Target : निर्धारित लक्ष्य से चूकी वसई विरार मनपा, 33 करोड़ कम हुआ कलेक्शन !

VVCMC Missed the Target

VVCMC Property Taxविभिन्न सरकारी अभियानों, सर्वेक्षणों और अब लागू की गई आचार संहिता ने इस वर्ष संपत्ति कर संग्रह को प्रभावित किया है। इस वित्तीय वर्ष के अंत में वसई विरार मनपा (VVCMC) ने 338 करोड़ का संपत्ति कर वसूला है लेकिन, 400 करोड़ का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है।

वसई विरार क्षेत्र (VVCMC) में 9 लाख से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक संपत्ति, रेस्तरां, भवन, फ्लैट आदि हैं। इस संपत्ति कर से वसई विरार मनपा को आय होती है। पिछले साल, वसई विरार नगर निगम ने 371 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड संपत्ति कर एकत्र किया था। इसलिए इस साल महानगरपालिका (VVCMC) ने 400 करोड़ रुपए संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य रखा था।

इसी के तहत मनपा (VVCMC) आयुक्त अनिल कुमार पवार के आदेशानुसार मनपा के कर संग्रह विभाग ने शुरू से ही संपत्ति कर वसूली पर जोर दिया था.अधिक से अधिक कर एकत्र करने के लिए विभिन्न अभियान,अभय योजना,संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की योजना बनाई गई। तदनुसार कर संग्रहण का कार्य जोर-शोर से प्रारम्भ हो जाता है। दिसंबर के अंत तक मनपा ने 244 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

इसलिए जनवरी से मार्च तक तीन माह में वसई विरार मनपा द्वारा निर्धारित चार सौ करोड़ का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाना चाहिए था। हालांकि मार्च माह के अंत तक वसई विरार मनपा ने अपेक्षित लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इस वित्तीय वर्ष के अंत में नगर पालिका के खजाने में 338.15 करोड़ का संपत्ति कर जमा हुआ है. पिछले साल की तुलना में इस साल प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन 33 करोड़ कम हुआ है.

Read More – Maharashtra Loksabha Election 2024: महाराष्ट्र में पहली बार ‘लहरहीन’ और सबसे विघटित चुनाव, मतदाता भ्रमित!

इस संबंध में मेट्रो समाचार की टीम ने VVCMC प्रभारी,अतिरिक्त आयुक्त -रमेश मनाले से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

Recent Posts

Related Articles

Share to...