Home क्राइम Vasai News : पत्नी के प्रेमी को चाकू मार हुआ था फरार, 1 साल बाद गिरफ्तार
क्राइमपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai News : पत्नी के प्रेमी को चाकू मार हुआ था फरार, 1 साल बाद गिरफ्तार

Vasai

वसई : पत्नी द्वारा प्रेमी से फोन पर बात करने से नाराज पति ने उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया था। जिसे वसई (Vasai) की वालीव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण बंगोसावी ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है।

पुलिस के अनुसार बीते साल २०२२ की १३ सितंबर को वसई (Vasai) पूर्व के गावराई पाढ़ा नामक स्थान पर रहने वाले शैलेंद्र सिंह उम्र, २८ वर्ष सुबह लगभग ११ बजे संगीता नामक महिला से फोन पर बात कर रहा था। इस बात से नाराज महिला के पति श्रवण कुमार मौर्य ने शैलेंद्र सिंह के पेट में चाकू से दो बार जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गया।जिसके बाद पुलिस ने श्रवण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज़ किया।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पति श्रवण कुमार मौर्य फरार चल रहा था।जिसकी वालीव पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
इस मामले को लेकर वालीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे के मार्गदर्शन ने एक अभियान के तहत आरोपी की तलाश शुरू की।

वालीव पुलिस की डिटेक्शन टीम के अधिकारी और कर्मचारियों ने टेक्निकल जांच और सूत्रों से जानकारी हासिल करनी शुरू की। जिसमें उन्हे जल्द सफलता भी मिलनी शुरू हो गई। जानकारी मिली कि फरार आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और मुंबई के जोगेश्वरी इत्यादि इलाके में रहते हुए बार बार जगह बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचने को कोशिश कर रहा है। इसी दौरान पुलिस को आरोपी शरण कुमार के नालासोपारा के बिलाल पाढ़ा आने की पुख्ता सूचना मिली और पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को बिलाल पाढ़ा से गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौघुले-श्रृंगी, सहायक पुलिस आयुक्त विनायक नरले, वालिव के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) सैयद जिलानी, अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन सानप के मार्गदर्शन में किया गया।इस टीम में पुलिस कांस्टेबल मुकेश पवार, मनोज मोरे, सचिन दोरकर, अभिजीत गढरी आदि शामिल थे।

वसई में निराश्रित लोगों के लिए ”अपना घर आश्रम” का शुभारंभ

Vasai Virar : वसई विरार में व्यापारियों से 2 सालों से हफ्ता वसूली, इस लूट की छूट क्यों ?

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...