Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News 50% OFF on VVMT Bus Ticket : महिलाओं को वसई-विरार परिवहन बसों में जल्द मिल सकती है 50% टिकट छूट
मुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

50% OFF on VVMT Bus Ticket : महिलाओं को वसई-विरार परिवहन बसों में जल्द मिल सकती है 50% टिकट छूट

50% OFF on VVMT Bus Ticket : महिलाओं को वसई-विरार परिवहन बसों में जल्द मिल सकती है 50% टिकट छूट – विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने की आयुक्त से मांग

 

वसई-विरार: महाराष्ट्र सरकार की योजना के तहत एसटी महामंडल की बसों में महिला यात्रियों को दी जा रही 50% टिकट दर छूट का लाभ अब वसई-विरार महानगरपालिका की परिवहन सेवा में भी महिलाओं को जल्द मिल सकता है। इस संदर्भ में वसई विधानसभा की विधायक सौ. स्नेहा दुबे पंडित ने वसई-विरार महापालिका आयुक्त अनिलकुमार पवार से औपचारिक रूप से मांग की है।

ठाणे और नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में पहले से ही यह छूट लागू कर दी गई है। लेकिन वसई-विरार क्षेत्र की महिलाओं को अभी तक महापालिका परिवहन सेवा में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने आयुक्त से चर्चा करते हुए यह मांग रखी है कि जब तक राज्य सरकार से इस योजना के लिए अतिरिक्त अनुदान प्राप्त नहीं होता, तब तक महापालिका के महिला व बालकल्याण विभाग के 5% आरक्षित निधि से इस छूट योजना की शुरुआत की जाए।

आयुक्त अनिलकुमार पवार ने आश्वासन दिया है कि इस विषय पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित ने कहा कि वे स्वयं इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठा रही हैं, ताकि वसई-विरार की महिलाओं को भी जल्द ही सस्ती यात्रा की सुविधा मिल सके।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...