Home ताजा खबरें Ahmedabad plane crash Air India Live News: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ के बाद क्रैश, SVPI एयरपोर्ट बंद
ताजा खबरेंदेश

Ahmedabad plane crash Air India Live News: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ के बाद क्रैश, SVPI एयरपोर्ट बंद

Ahmedabad plane crash Air India Live News

अहमदाबाद, 12 जून 2025 — अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA) से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 आज सुबह टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त (Ahmedabad plane crash Air India Live News)  हो गई। यह हादसा हवाई अड्डे की सीमा के ठीक बाहर हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद विमान ने नियंत्रण खो दिया और ज़मीन से टकरा गया।

SVPIA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, “एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 आज सुबह अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी, जो टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गई। सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हवाई अड्डा फिलहाल पूरी तरह बंद है।

 एयरपोर्ट पर उड़ानें पूरी तरह स्थगित

SVPIA प्रशासन ने बताया है कि अगली सूचना तक हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे हवाई अड्डे की ओर रवाना होने से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें और उड़ानों की जानकारी लें।

 यात्रियों और चालक दल की जानकारी का इंतजार

अभी तक यात्रियों की संख्या, उनकी स्थिति या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन, एटीसी और एयरपोर्ट अथॉरिटीज़ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से इस पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


Air India Ahmedabad Flight Crash Live Update: अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...