मुंबई : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi)  की जयपुर में दिनदहाड़े उनके आवास पर हुई हत्या को लेकर राजस्थान से लेकर मुंबई सहित पूरे देश के लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो, इस मांग को लेकर आज मुंबई से सटे जिला पालघर के वसई विरार और नालासोपारा में नालासोपारा ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर आक्रोश जताते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें फांसी दिए जाने की मांग की।

Sukhdev Singh Gogamedi

मुंबई के नालासोपारा में नालासोपारा ज्वेलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आज वसई विरार शहर में ज्वेलर्स ने अपनी दुकानें बंद रखकर करणी सेवा अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

वसई विरार शहर के नालासोपारा पूर्व के गाला नगर इलाके में सुखदेव सिंह गोगामेडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा की गई साथ ही लोगों ने इस जघन्य हत्या पर आक्रोश प्रकट किया।

Sukhdev Singh Gogamedi

नालासोपारा ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा किए गए आहवान पर समाज के युवा और प्रबुद्ध वर्ग काफी संख्या में मौजूद रहे l उपस्थित लोगों ने ने एक स्वर से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए वसई डीसीपी जोन एक और दो के अधिकारियों को हस्ताक्षर युक्त पत्रक सौंपते हुए हत्या मामले में हत्या आरोपियों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी और उन्हें मृत्युदंड की सजा दिए जाने की मांग की।

इस मौके पर नालासोपारा ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष केसर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा और प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।

Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह की हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश, दुकानें बंद रख, जताएंगे विरोध

Dadar Station : मुंबई के दादर स्टेशन का नाम बदलकर चैत्यभूमि करें, कांग्रेस की मांग