Home देश Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह की हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश, दुकानें बंद रख, जताएंगे विरोध
देशमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह की हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश, दुकानें बंद रख, जताएंगे विरोध

Sukhdev Singh Gogamedi

नालासोपारा : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी (Sukhdev Singh Gogamedi) की आज जयपुर के श्यामनगर में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से समाज में ज़बरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

इसके चलते मुंबई के वसई विरार के ज्वैलर्स एसोसिएशन ने अपनी दुकानें बंद रख,घटना का विरोध जताने का निर्णय लिया है।

बंद का अहवान करते हुए नालासोपारा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केसर सिंह ने लिखा है :

“राजपूत समाज के कोहिनूर श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जयपुर में निधन हो गया, वह 36 समुदायों के लिए एक सेनानी थे और उनकी हत्या से समाज को बहुत बड़ा झटका लगा है। वह राजपूत समाज के एक मजबूत स्तंभ थे और उनकी मृत्यु से एक बड़ा ख़ालीपन पैदा हो गया है।श्री गोगामेड़ी जी को राजपूत समाज का कोहिनूर कहा जाता था। वह हमेशा समाज के लोगों के लिए लड़ते थे और उनके हक़ की रक्षा करते थे। वह एक कुशल नेता थे. श्री गोगामेड़ी जी के निधन पर राजपूत समाज के लोगों ने एक दिन का बंद का आह्वान किया है। सभी भाइयों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और श्री गोगामेड़ी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।हमारे राजपूत समाज के इस महान व्यक्ति को उनकी शहादत के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

–केसर सिंह राजपूत, ज्वैलर्स एसोसिएशन, नालासोपारा, मुंबई

Marathi Sign Board : वसई विरार वाले सावधान ! बदल लें अपना बोर्ड नहीं तो ..

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...