एटीएस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल अधिकारियों ने छापेमारी से संबंधित अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उन्होंने बताया कि “कुछ व्यक्तियों की पहचान की गई है और तलाशी उसी के आधार पर की जा रही है।”
सूत्रों के अनुसार, एटीएस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पडघा क्षेत्र में किसी प्रकार की आतंकी साजिश तो नहीं रची जा रही थी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए पडघा सहित देशभर में छापे मारे थे, जिनमें साकिब नाचन सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
(रिपोर्ट: मेट्रो सिटी समाचार, मुंबई ब्यूरो)
IMD ने येलो से बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट किया, तापमान सामान्य से 6...
ByMetro City SamacharMarch 10, 2026मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...
ByMetro City SamacharMarch 9, 2026मुंबई में अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं पर सरकार सख्त, अस्थायी लाइसेंस रद्द...
ByMetro City SamacharMarch 9, 2026हितेंद्र ठाकूर बोले – जल्द दी जाएगी अहम जिम्मेदारी, ग्रामीण क्षेत्रों में...
ByMetro City SamacharMarch 9, 2026