Home क्राइम Self Immolation : भाजपा विधायक की बैठक में आत्मदाह का प्रयास, कुर्सी छोड़ भागे विधायक
क्राइममुंबई - Mumbai News

Self Immolation : भाजपा विधायक की बैठक में आत्मदाह का प्रयास, कुर्सी छोड़ भागे विधायक

self-immolation

भाजपा विधायक की बैठक में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास (self immolation), कुर्सी छोड़ भागे विधायक.

मुंबई  : भाजपा विधायक व मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के सामने बिल्डर से परेशान व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास. अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया,  युवक द्वारा अपने ऊपर मिटटी का तेल डालता देख विधायक कुर्सी छोड़ दूर भागे. पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया.

जानकारी मिली है कि मुंबई के खार पश्चिम का रहने वाला इरफ़ान पिंडारा ने आज विधायक की सभा में आत्मदाह ((self immolation) का प्रयास किया. उसने खुद को जिंदा जलाने के लिए खुद पर मिट्टी का तेल डाला।पता चला है कि वह बिल्डर से परेशान था.

दरअसल बिल्डर की बार-बार शिकायत देने के बाद आज वह विधायक आशीष शेलार की सभा में गुहार लगाने आया था, इसी दौरान विधायक की उपस्थिति में स्थानीय लोग अपनी-अपनी शिकायत भाजपा विधायक को दे रहे थे तभी उनके बीच से एक युवक उठा और उसने माइक हाथ में लेकर कहा कि ” मुझे न्याय चाहिए” बात पूरी करते-करते उसने अपने साथ लाये मिटटी के तेल की केन अपने ऊपर उड़ेल ली जिससे वहाँ अफरा-तफ़री की स्थिति बन गयी. अंगरक्षकों ने विधायक को सुरक्षित किया इसके बाद पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है.

Palghar : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...