Home क्राइम Fraud : ‘कालाधन’ रखने का आरोप लगाकर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी ने लूटे 25 लाख़
क्राइममुंबई - Mumbai News

Fraud : ‘कालाधन’ रखने का आरोप लगाकर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी ने लूटे 25 लाख़

Fraud

फर्जी (Fraud) क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन कर व्यापारी के घर किया लाखों की लूट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुंबई के सायन (Sion) इलाक़े में एक होटल व्यापारी के घर ख़ुद को कुछ लोग क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बताकर घुस गये और 25 लाख की ठगी किया।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि व्यापारी के घर 6 लोग गए थे और इन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और उस व्यापारी के घर चुनाव के लिए ‘कालाधन‘ रखने का आरोप लगाकर लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए.

यह घटना सोमवार की सुबह 4 बजे की है,जब यह सभी आरोपी होटल व्यापारी के सायन इलाक़े के घर पहुँचे थे, कुछ ही मिनट में सभी आरोपी शिकायतकर्ता व्यापारी के घर से 25 लाख रुपये लेकर फ़रार हो गये।

इस मामले में व्यापारी की शिकायत के आधार पर सायन पुलिस ने IPC की धारा 170, 420, 452, 506 और 34 के तहत अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Amit Shah Vasai : यु.सी.सी , सी.ए.ए देशाला आवश्यक- अमित शाह

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...