Home ताजा खबरें मुंबई: खुद को भारत सरकार का अधिकारी बताकर होटल में धमकी, पैसे ऐंठने की कोशिश; दो के खिलाफ FIR दर्ज
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मुंबई: खुद को भारत सरकार का अधिकारी बताकर होटल में धमकी, पैसे ऐंठने की कोशिश; दो के खिलाफ FIR दर्ज

Food Corporation of India Fake Officer

मुंबई: मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित एक होटल में खुद को भारत सरकार और फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का अधिकारी बताकर होटल संचालक से कथित रूप से पैसे ऐंठने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बोरीवली पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 27 जून 2026 की शाम होटल में एक पुरुष और एक महिला पहुंचे। दोनों ने खुद को एफसीआई (Food Corporation of India) का अधिकारी बताते हुए होटल के दस्तावेजों की जांच करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने होटल संचालक से लाइसेंस, स्टाफ रिकॉर्ड, हेल्थ कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए पहचान पत्र भी दिखाए। जब होटल संचालक को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ और उन्होंने अतिरिक्त पहचान तथा फोटो लेने की बात कही, तो दोनों ने स्पष्ट जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद होटल संचालक ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और परिचितों से संपर्क किया तथा पुलिस को सूचना दी।

एफआईआर के अनुसार, पुलिस के पहुंचने पर दोनों व्यक्तियों की पहचान विजय बाबन जाधव (42) और स्वाती विक्रांत तुलसकर (30) के रूप में हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारी होने का प्रभाव दिखाकर होटल संचालक को कार्रवाई का डर पैदा किया और पैसे वसूलने का प्रयास किया।

बोरीवली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक निर्मलकुमार भोसले को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए पहचान पत्र, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

नोट: यह समाचार एफआईआर में दर्ज शिकायत के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव: शिंदे-रवींद्र चव्हाण की रणनीति सफल, महायुति समर्थित 13 उम्मीदवार विजयी

 

Recent Posts

Related Articles

Share to...