Home क्राइम नालासोपारा में महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति की पिटाई, पुलिस के हवाले किया गया
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा में महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति की पिटाई, पुलिस के हवाले किया गया

नालासोपारा पूर्व में महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया आरोपी, लोगों ने पिटाई के बाद तुलिंज पुलिस के हवाले किया।
नालासोपारा में महिला से कथित छेड़छाड़, आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

नालासोपारा: नालासोपारा पूर्व के मोरगांव इलाके में स्थित Q & Q होटल के सामने एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिक्शा में सफर के दौरान एक व्यक्ति महिला के साथ अशोभनीय हरकत कर रहा था और उसे अनुचित तरीके से छू रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोपी की हरकत का विरोध किया, जिसके बाद आसपास मौजूद अन्य महिलाओं ने भी हस्तक्षेप किया। आरोपित व्यक्ति को रिक्शा से नीचे उतार लिया गया और उसकी बीच सड़क पर पिटाई कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए तुलिंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

नालासोपारा में ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास नाकाम, नकली पिस्टल दिखाकर वारदात करने वाला मकोका आरोपी गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...