Home उत्तर प्रदेश Jaunpur Crime News : होली पर डीजे के सामने नाचने गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल, एक की मौत एक गंभीर।
उत्तर प्रदेशक्राइम

Jaunpur Crime News : होली पर डीजे के सामने नाचने गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल, एक की मौत एक गंभीर।

Jaunpur

जौनपुर (Jaunpur) : जिले की रामपुर थाना क्षेत्र में होली पर डीजे पर नाचने गाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित पटेल बस्ती में सोमवार की दोपहर होली पर नंदलाल पक्ष के लोग अपनी बगल के 50 मीटर दूर स्थित धर्मराज पक्ष के यहां बज रहे डीजे पर नाचने गाने के लिए गए उसे समय दोनों पक्ष शराब के नशे में बताए जाते हैं नाचने गाने को लेकर बताया जाता है कि एक पक्ष वीडियो बनाने लगा जिस पर नंदलाल पक्ष के लोग वीडियो बनाने से मना किया इसके बाद कहा सुनी हो गई।

बताया जाता है कि नंदलाल पक्षी लोग मामले की गंभीरता को समझते हुए अपनी बस्ती में चले आए थोड़ी देर में दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर बस्ती में आदम के और मारपीट करने लगे। मारपीट में सुशीला देवी पत्नी नंदकिशोर 40, गजराज पुत्र हंसराज 35, सुखराज पुत्र हंसराज 38, मंजू देवी पत्नी नंदलाल उर्फ नंदू 50, किशोर पुत्र नंदकिशोर 40, मुकेश पुत्र नंदलाल, मीना पत्नी सुखराज, शीला पत्नी गजराज 32 समेत नौ लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना रामपुर थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को मिली उन्होंने तुरंत फोर्स के साथ पटेल बस्ती में पहुंचे और सभी घायलों को एक-एक कर अपने ही गाड़ी से रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया।

डॉक्टर ने सभी का इलाज करने के बाद गंभीर घायल गजराज, शीला, नंदलाल, नंदकिशोर, सुखराज को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां पर इलाज के दौरान नंदकिशोर पटेल की मौत होना बताया जाता है। जबकि उनके बड़े भाई नंदलाल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

मौत की समाचार मिलते ही देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह , नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। और घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

Samajwadi Party Candidate List 2024 : सपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव लड़ेंगे चुनाव

Recent Posts

Related Articles

Mumbai Crime Branch arrested Pravin Lonkar in Rohit Shetty house firing case
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 13वें आरोपी प्रवीण लोनकर को किया गिरफ्तार

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार; बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर...

Share to...