Home देश Election 2024 : बीजेपी ने जारी की 111 उम्मीदवारों की सूची, कंगना रनौत को मंडी से टिकट,वरुण गांधी का टिकट कटा
देशराजनीति

Election 2024 : बीजेपी ने जारी की 111 उम्मीदवारों की सूची, कंगना रनौत को मंडी से टिकट,वरुण गांधी का टिकट कटा

Election 2024

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 111 उम्मीदवारों की सूची, कंगना रनौत को मंडी से टिकट,वरुण गांधी का टिकट कटा

बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी से टिकट दिया है।

पार्टी ने इस बार पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को जबकि गाजियाबाद से अतुल गर्ग को उम्मीदवार घोषित किया है।लिस्ट में यूपी की 13 सीटों पर और राजस्थान की 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की कई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

यूपी की इन 13 सीटों पर उम्मीदर घोषित

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीजेपी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीष गौतम, हाथरस से अनू वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत, बहराईच से डॉ अरविंद गोंड को टिकट दिया है।

2G Scam : 2G घोटाले की फाइल फिर खुलेगी? हाईकोर्ट ने दी अपील की इजाजत!

Naigaon Murder Case : पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, 2 गिफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...