Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Fire : मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर आग, 2 की मौत
मुंबई - Mumbai News

Fire : मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर आग, 2 की मौत

Fire

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग (Fire) में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने बयान में दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। बीएमसी ने कहा है कि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक इमारत में भीषण आग (Fire) लग गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं.

जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम ने 9 लोगों को रेस्क्यू किया. जबकि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौजूद हैं.

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. डिप्टी फायर ऑफिसर एसडी सावंत के मुताबिक 3 मंजिला इमारत के अलग-अलग डायरेक्शन से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. इसके बाद आग (Fire) बुझाने का काम शुरू किया गया. आग पर काबू पाने के बाद जब फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इमारत के अंदर जाकर सर्च किया तो 2 लोगों के शव मिले.मतृकों की शिनाख्त हिरेन शाह (60 साल) और नलिनी शाह (82 साल) के रूप में हुई है. दोनों शव को नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है.

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...