मुंबई | 30 जुलाई: मुंबई के गोराई इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोराई पुलिस ने 10 वर्षीय बेटे की कथित हत्या के आरोप में 40 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी से चल रहे वैवाहिक विवाद के बाद बेटे को घुमाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर समुद्र में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बंटी राव मुंबई के जुहू बीच पर फोटोग्राफर का काम करता है और अपने परिवार के साथ मालाड के मालवणी इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। विवाद के बाद वह अपने 10 वर्षीय बेटे को घुमाने के बहाने घर से निकला और मार्वे पहुंचा। वहां से दोनों फेरी के जरिए गोराई पहुंचे।
जांच में सामने आया कि गोराई पहुंचने के बाद पिता-पुत्र ने पहले भोजन किया। इसके बाद आरोपी बेटे को समुद्र किनारे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां कथित रूप से उसने बच्चे का सिर पानी में तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अगले दिन बच्चे का शव समुद्र किनारे मिलने पर गोराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शहर के सभी पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का मिलान शुरू किया। इसी दौरान मालवणी पुलिस स्टेशन में बच्चे की मां द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट सामने आई। मां ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने गोराई क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी अपने बेटे के साथ दिखाई दिया। जांच के दौरान लाइफगार्ड्स ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपी को दो बार प्रतिबंधित और खतरनाक समुद्री क्षेत्र से हटने की चेतावनी दी थी। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मुंबई: गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच मुंबई के माटुंगा स्थित किंग्स सर्कल...
ByMetro City SamacharSeptember 12, 2026विरार, 11 सितंबर 2026: पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार भागदौड़ और जोखिम...
ByMetro City SamacharSeptember 12, 2026मुंबई: जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट पकड़े...
ByMetro City SamacharSeptember 10, 2026Vasai-Virar: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 – हवा दिखाई नहीं देती, लेकिन उसकी...
ByMCS DESKSeptember 10, 2026