Home उत्तर प्रदेश Jaunpur : जलालपुर में तैनात हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : जलालपुर में तैनात हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Jaunpur : जौनपुर-जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में बाइक से जा रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

जौनपुर-जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में बाइक से जा रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जलालपुर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह आज सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी बाइक से रेहटी में स्थित अस्पताल जा रहे थे कि अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर लगे डिवाइडर के पत्थर से टकरा गई।

हेड कांस्टेबल बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जहां घायल हो गए वहीं उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेड कांस्टेबल सड़क पर गिरकर काफी देर तक खड़े रहे लेकिन राहगीर तमाशा ही देखते रहे और कुछ लोग वीडियो बनाने में जुट गए । कुछ देर बाद घायल हेड कांस्टेबल को किसी तरह से पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पहुंच गई। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद सिपाही व आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 2006 बैच के हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर के निवासी बताए गए हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...