Home उत्तर प्रदेश Jaunpur : किक-बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता का दुसरा भी रहा रोमांचक,कई टीमे पहुची फाइनल मे 
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : किक-बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता का दुसरा भी रहा रोमांचक,कई टीमे पहुची फाइनल मे 

Jaunpur : भारतीय विश्वविद्यालय संध नई दिल्ली द्वारा आवंटित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन लो-किक-48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति पाल महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और निशा एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा फाइनल में पहुँची।

करंजाकला जौनपुर। भारतीय विश्वविद्यालय संध नई दिल्ली द्वारा आवंटित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक-बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन लो-किक-48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति पाल महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और निशा एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा फाइनल में पहुँची।

56 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा और नम्रता वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर फाइनल में पहुँची।60 किलोग्राम भारवर्ग में लोरेन्जा नार्थ ईस्ट और शिक्षा एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा फाइनल में पहुँची।70 किलोग्राम भारवर्ग में अंसाली महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और रेखा वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर फाइनल में पहुँची।

70 किलोग्राम भारवर्ग में जपसीता वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर और नन्दिथा बैंगलोर फाइनल में पहुँची।

उक्त अवसर पर डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, संयुक्त सचिव, खेलकूद परिषद, दीपक कुमार सिंह सहायक कुलसचिव, डॉ0 रामाश्रय शर्मा, डॉ0 मनोज मिश्रा, डॉ0 रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, सुशील प्रजापति, अरूण शर्मा, धीरज श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, रहमतउल्ला, अनिल अस्थाना आदि उपस्थित रहे।निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय रेफरी पुष्पेन्द्र गुर्जर, पूजा पाण्डेय, दीपक, मनोज कुमार पटेल, सन्दीप यादव, लागू पद्मनावन, शुभम मिश्रा, जसवन्त सिंह, दीक्षा जैन, सचिन कुमार आदि रहे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...