Home क्राइम Inflight Smoking is an offence : लगी तलब तो फ्लाइट में पी ली सिगरेट, पुलिस ने उतरते ही कर लिया गिरफ़्तार
क्राइमदेशमुंबई - Mumbai News

Inflight Smoking is an offence : लगी तलब तो फ्लाइट में पी ली सिगरेट, पुलिस ने उतरते ही कर लिया गिरफ़्तार

Inflight Smoking is an offence

जयपुर से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में सिगरेट पीने के मामले में ३४ वर्षीय शख्स के खिलाफ मामला दर्ज (Inflight Smoking is an offence)

मुंबई की सहार पुलिस ने जयपुर-मुंबई फ्लाइट में कथित तौर पर धूम्रपान करने के आरोप में अर्जुन राम थालोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है,आरोपी राजस्थान का रहने वाला है,पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था, हालांकि उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है (Inflight Smoking is an offence).

पुलिस के अनुसार, अर्जुन थालोर 25 मई की शाम एयर इंडिया की फ्लाइट में मुंबई आ रहे थे, यात्रा के दौरान थालोर, विमान के पिछले हिस्से में स्थित शौचालय में गए और धूम्रपान करने लगे,जिसके चलते प्लेन  में लगा फायर अलार्म बजने लगा. अलार्म बजने के बाद तुरंत केबिन क्रू टीम टॉयलेट के पास पहुंचे और शौचालय का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने के बाद यात्री तुरंत टॉयलेट से निकल अपने सीट पर जा बैठा।

फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, यात्री थालोरे को एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग को सौंप दिया गया. सुरक्षा कर्मचारी फिर उसे नजदीकी सहार पुलिस स्टेशन ले आए,जहाँ उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम की धारा 25 (विमान में धूम्रपान) के तहत मामला दर्ज किया गया। Inflight Smoking is an offence

Mira Road Kashigaon Crime News : मीरा रोड में व्यापारी का अपहरण, मारपीट, हनी ट्रैप में फँसाने की कोशिश में 5 गिरफ़्तार

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...