Home देश जालना लाठीचार्ज मामला : रिपोर्ट में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस निर्दोष
देशमहाराष्ट्रराजनीतिराज्य

जालना लाठीचार्ज मामला : रिपोर्ट में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस निर्दोष

जालना लाठीचार्ज मामला

मुंबई। जालना जिले के अंतरवाली सराटी में हुए लाठीचार्ज मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जालना ने अपनी जांच रिपोर्ट में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निर्दोष बताया है। यह जानकारी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण दरेकर ने पत्रकारों को दी है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि इस जांच रिपोर्ट से दूध का दूध पानी का पानी के जैसे साफ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे। उस समय मौके पर पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया था। इस घटना के बाद गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लाठीचार्ज का आदेश देने का आरोप लगाया गया था। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाठीचार्ज मामले की गहन छानबीन किए जाने का आदेश दिया था।

इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस अधीक्षक जालना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लाठीचार्ज का आदेश गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से नहीं दिया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज मामले में तत्कालीन जालना पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया था। इसी मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रवीण दरेकर ने कहा कि इस मामले में विपक्ष नाहक देवेंद्र फडणवीस को अनायास निशाना बना रहा था, जबकि जांच रिपोर्ट में साफ हो गया कि विपक्ष के आरोप झूठे और बेबुनियाद थे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...