Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Kalyan : बिजली करंट लगने से सात जानवरों की दर्दनाक मौत
ठाणे - Thane Newsमुंबई - Mumbai News

Kalyan : बिजली करंट लगने से सात जानवरों की दर्दनाक मौत

Kalyan

कल्याण : बिजली का करंट लगने से सात जानवरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कल्याण (Kalyan) पूर्व के पिसवली क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कल्याण स्थित पिंगारा बार के पीछे मौजूद एक तबेले के पास महावितरण कंपनी द्वारा पेड़ों की छटाई की जा रही थी। उसी दौरान पेड़ की एक टहनी वायर पर गिर गई, जिसे महावितरण के कर्मचारियों ने नजरअंदाज कर दिया।

पेड़ों की छटनी के बाद करीब दो बजे बिजली चालू करते ही करंट लोहे के खंभे सहित तबेले में फैल गया। जिसके कारण करंट लगने से चार भैंस, एक गाय और दो बछड़ों सहित सात जानवरों की मौत हो गई। तबेले के मालिक सुनील यादव ने महावितरण कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दोपहर को जब महावितरण के कर्मचारी टहनियों की छटनी कर रहे थे उसी दौरान एक टहनी उच्च दबाव वाली तार पर गिरने से तार टूट गई जिसपर कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बिजली सप्लाई शुरू होते ही यह हादसा हो गया।

Nalasopara Loot uncovered : 72 घंटे में 8 डकैत गिरफ्तार, वसई में की थी 29 लाख की लूट

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...