Home महाराष्ट्र Kidnapping : महज़ 48 घंटों के भीतर हल किया बच्ची के अपहरण का मामला , 2 महिलायें गिरफ्तार
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Kidnapping : महज़ 48 घंटों के भीतर हल किया बच्ची के अपहरण का मामला , 2 महिलायें गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक मासूम को अपहरणकर्ताओं (Kidnapping) के चंगुल से छुड़ाने में सफलता प्राप्त की है. तत्परता से पुलिस ने इस काम को महज ४८ घण्टों में अंजाम दिया है।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फँसालकर ने बताया कि  30 अक्टूबर की शाम मुस्कान शेख़ नामक 1 साल की बच्ची सांताक्रुज इलाके में सड़क किनारे अपने परिवार की साथ सोई थी,महिला चोर ने बच्ची को उठाया (Kidnapping) और अपने साथ ले गई। बच्ची की मां जब उठी और उसने देखा की उसकी बच्ची उसके पास नही है,यह वहा देखने के बाद बच्ची का कुछ नही पता चला,जिसके बाद परिवार ने इसकी जानकारी सांताक्रुज़ पुलिस को दी और बच्ची की तलाश में जुट गए।

इस बात की जानकारी मुंबई कमिश्नर को भी दी गई जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर क्राइम सुहास वारके और डीसीपी डिटेंशन संग्राम सिंह निशांदार को बच्ची की तलाश करने को कहा गया।सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक महिला दिखाई दी,पुलिस ने जांच किया तो पता चला ये महिला मुंबई के नेहरू नगर इलाक़े में रहने वाली और इसी ने बच्ची का चोरी किया हो सकता है.

जिसके बाद उस महिला की तलाश शुरू की गई और सोलापुर से आरपीएफ़ की भी मदत ली गई और सोलापुर रेलवे प्लेटफ़ॉर्म से बच्ची को बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया है जिनके नाम शरीफ़ा शैख़ और सुजाता पासवान है।

इस मामले में समझ में आ रहा है की हो सकता है की ये आरोपी बच्ची का अपहरण भीख माँगने के लिये किया हो सकता है.

NalaSopara में ऑटो किराए को लेकर फूटा यात्रियों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, तीन घंटे तक बंद रहे रिक्शा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...