Home महाराष्ट्र Maharashtra : नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, यूसुफ लकड़ावाला से लिया था 80 लाख का कर्ज…. संजय राउत का गंभीर आरोप
महाराष्ट्र

Maharashtra : नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, यूसुफ लकड़ावाला से लिया था 80 लाख का कर्ज…. संजय राउत का गंभीर आरोप

Maharashtra की सत्ताधारी शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अमरावती से सांसद Navneet Rana पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने का गंभीर आरोप लगाया है।

Maharashtraराउत ने कहा कि नवनीत राणा ने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख का कर्ज लिया था जिसका अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन था। बता दें कि यूसुफ लकड़ावाला की जेल में मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना नेता Sanjay Raut ने कहा, “अमरावती सांसद नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आया है। उन्होंने यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का कर्ज लिया था जिसके जेल में मौत हो गई थी। लकड़ावाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उसके ‘डी’ गिरोह से संबंध थे।”

यह भी पढ़े : माफिया मुख्तार पर फिर कसा शिकंजा, पांच करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति कुर्क

शिवसेना नेता ने कहा, “नवनीत राणा को छोड़कर लकड़ावाला के लेन-देन की जांच की गई। ईडी उनसे कब पूछताछ करेगी? कोई उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि हाल ही में Maharashtra में हुई घटनाओं में अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन था।”

निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने Maharashtra के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

Click For Live Updates!

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...