Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Maharashtra : शरद पवार केबिन से गांधी की फोटो हटाकर दाऊद की लगा लें, बयान पर केस दर्ज होने से भड़के नितेश राणे
मुंबई - Mumbai News

Maharashtra : शरद पवार केबिन से गांधी की फोटो हटाकर दाऊद की लगा लें, बयान पर केस दर्ज होने से भड़के नितेश राणे

Maharashtra : अगर एमवीए और पवार जी को दाऊद इब्राहिम से इतना प्यार है, तो उन्हें अपने केबिन से गांधी जी की फोटो हटा देनी चाहिए और दाऊद की फोटो लगा देनी चाहिए।

महाराष्ट्र | मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे BJP विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नीलेश राणे ने NCP प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था। यह मामला NCP नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर हुआ है। 

नितेश राणे ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा, “मेरे और मेरे भाई के खिलाफ मेरी ओर से दिए गए बयान पर मामला दर्ज किया गया है। अगर एमवीए और पवार जी को दाऊद इब्राहिम से इतना प्यार है, तो उन्हें अपने केबिन से गांधी जी की फोटो हटा देनी चाहिए और दाऊद की फोटो लगा देनी चाहिए। एमवीए सरकार का पर्दाफाश करने पर हमारे खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।”

नितेश ने कहा- महाराष्ट्र में सच्चाई बोलना गुनाह हो गया…

नितेश ने कहा, “महाराष्ट्र में सच्चाई बोलना गुनाह हो गया है। कोई भी सच बात बोलेगा तो उसे तुरंत नोटिस भेजा जाता है और FIR दर्ज हो जाता है। हमने दाऊद जैसे आतंकवादी के खिलाफ बात की, जिसने यहां बम ब्लास्ट किया। नवाब मलिक जो उसके साथ हैं उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

नीलेश राणे ने शरद पवार को लेकर क्या कहा था…

आजाद मैदान में बीजेपी की रैली में नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम के साथ डील की और मलिक के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि मलिक संत नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार ने उनका इस्तीफा क्यों नहीं मांगा। बाद में संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीलेश राणे ने शरद पवार की आलोचना करते हुए पूछा था कि पवार मलिक को इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पवार का दाऊद इब्राहिम से कोई संबंध है और कहा कि उन्हें संदेह है कि पवार महाराष्ट्र में दाऊद के आदमी हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...