मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारिश के थमने के बाद भी भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। खराब सड़कें, निर्माण कार्य और वाहनों की संख्या से स्थिति और बिगड़ गई है।

मुंबई,21अगस्त: बारिश थम चुकी है लेकिन मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। मीरा-भायंदर से गुजरने वाले यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक परेशान हैं।

  • निर्माण कार्य ने बढ़ाई दिक्कत

हाईवे पर सड़क मरम्मत, फ्लायओवर निर्माण और पाइपलाइन कार्य के चलते रास्ता संकरा हो गया है। अधूरी खुदाई और अव्यवस्थित कार्यों से जाम और बढ़ा है। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी अप्रभावी साबित हो रही है।

  • वैकल्पिक मार्ग भी प्रभावित

हाईवे जाम से बचने के लिए वाहन चालक संजय नगर, चिंचोटी और मीरा-भायंदर के आंतरिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन इन सड़कों की हालत भी खराब है और गड्ढों से भरी पड़ी हैं। नतीजतन अब इन छोटे रास्तों पर भी भारी भीड़ लग रही है।

  • नागरिकों का गुस्सा

लोगों का कहना है कि ट्रैफिक कंट्रोल और निर्माण कार्यों का कोई समन्वय नहीं है। नागरिक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तुरंत ट्रैफिक रेरूटिंग और मरम्मत कार्यों की ठोस योजना बनाई जाए।

BEST सोसाइटी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की CM फडणवीस से मुलाकात, बढ़ीं सियासी अटकलें