Home ताजा खबरें भारी बारिश का असर: मुंबई एयरपोर्ट पर 3 उड़ानों का डायवर्जन, दो विमान लौटे, एक का इंतजार
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

भारी बारिश का असर: मुंबई एयरपोर्ट पर 3 उड़ानों का डायवर्जन, दो विमान लौटे, एक का इंतजार

भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया।
मुंबई में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण तीन उड़ानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

मुंबई: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। खराब मौसम, कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों के चलते बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली तीन उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 5237 को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMI) की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2788 को सूरत (STV) भेजा गया, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E 6145 को ओझर (नासिक) एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, राहत की बात यह है कि डायवर्ट की गई तीन उड़ानों में से दो विमान सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट (BOM) लौट चुके हैं। हालांकि, ओझर भेजी गई इंडिगो फ्लाइट 6E 6145 के मुंबई लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें। मौसम में सुधार होने के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

शिरसाड-वज्रेश्वरी रोड पर दो जगह गिरे पेड़, घंटों जाम; लोगों ने जताई हादसे की आशंका

Recent Posts

Related Articles

विरार में पुलिस द्वारा बरामद देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्र

विरार में अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

विरार | प्रतिनिधि: विरार में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मीरा-भायंदर,...

Share to...