Home क्राइम Mumbai: पति बना हैवान, इतना पीटा की पत्नी की निकल गई जान
क्राइममुंबई - Mumbai News

Mumbai: पति बना हैवान, इतना पीटा की पत्नी की निकल गई जान

Mumbai: पीट–पीट कर और गला दबाकर, पत्नी को उतारा मौत के घाट

ठाणे के कल्याण इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहा एक आरोपी पति ने अपनी पत्नी को पारिवारिक विवाद के चलते डंडे से पीट–पीट कर और उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में टिटवाला पुलिस ने आरोपी पति रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक का नाम अलीमुना अंसारी (35) है। उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मयुद्दीन (38) को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टिटवाला में रिक्शा चालक के रूप में काम करता है,पिछले कुछ महीनों से मयुद्दीन का अपनी पत्नी अलीमुना से पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा होता था, हर रोज की तरह आज सुबह उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ।

गुस्से में आकर मयुद्दीन ने अलीमुना के डंडे से पीट पीटकर और उसके बाद पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी,घटना की जानकारी मिलते ही टिटवाला पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...