Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Mumbai : वसई में पांच करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Mumbai : वसई में पांच करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Mumbai : मुंबई से सटे वसई शहर के पेल्हार इकाके में एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) ने छापा मारकर 1724 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत पांच करोड़ बताई जा रही है।

मुंबई से सटे वसई शहर के पेल्हार इकाके में एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) ने छापा मारकर 1724 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत पांच करोड़ बताई जा रही है।

एटीएस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। खबर लिखे जाने तक एटीएस आरोपित अलीम मोहम्मद अख्तर (46) व छोटा मोहम्मद नासीर (40) से पूछताछ कर रही थी।

जानकारी के अनुसार एटीएस को वसई के पेल्हार इलाके में राजस्थान से मादक पदार्थ लाए जाने की एक गुप्त जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर रविवार को एटीएस ने छापामार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 1724 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है। एटीएस के अनुसार दोनों आरोपित राजस्थान से जूते के सोल में छिपाकर मादक पदार्थ लाए थे। दोनों आरोपित उत्तराखंड के हरिद्वार के मूल निवासी हैं और वसई में किराए का फ्लैट लेकर मादक पदार्थ का धंधा करते थे। एटीएस की टीम इन दोनों से अतिरिक्त जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...