Home ताजा खबरें नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू: अब 12 घंटे में होगा सफर, जानिए समय, किराया और स्टेशन
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचार

नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू: अब 12 घंटे में होगा सफर, जानिए समय, किराया और स्टेशन

पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन छह दिन चलेगी, 12 घंटे में सफर पूरा करेगी। आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को आकर्षित करेंगी।

महाराष्ट्र,10 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। यह ट्रेन महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों को जोड़ते हुए यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी। ट्रेन (संख्या 26102) सुबह 9:50 बजे अजनी से रवाना होगी और रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में (संख्या 26101) यह सुबह 6:25 बजे पुणे से चलेगी और शाम 6:25 बजे नागपुर पहुंचेगी। कुल यात्रा समय करीब 12 घंटे रहेगा, जिससे यात्रा अवधि में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

  • ये हैं ट्रेन के मुख्य स्टेशन और किराया विवरण

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वार्धा, बडनेरा, अकोला, शेगाव, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यनगर, और दौंड कॉर्ड लाइन पर रुकेगी। ये स्टेशन महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। ट्रेन में यात्रियों के लिए मॉडर्न चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा है। चेयर कार का किराया ₹2,040 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹3,725 निर्धारित किया गया है।

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों का समर्थन, आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप

💼 व्यवसाय और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ट्रेन में निम्नलिखित आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं:

  • स्वचालित दरवाज़े

  • हाई-स्पीड Wi-Fi

  • जैविक शौचालय

  • सीसीटीवी निगरानी

  • आरामदायक सीटें और इंटीरियर

इसका उद्देश्य खासकर व्यवसायियों, छात्रों और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और स्मार्ट यात्रा प्रदान करना है।

कल्याण-डोंबिवली में मीट बिक्री पर रोक, जितेंद्र आव्हाड का तीखा विरोध: “क्या ये तुम्हारे बाप का राज्य है?”

Related Articles

Share to...