नामांकन और समर्थन
वसई-विरार मनपा मुख्यालय में निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपने के दौरान उनके साथ प्रहार जनशक्ति के जिलाध्यक्ष हितेश जाधव, अरविंद राय, दुष्यंत पाटील, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील द्विवेदी, स्वराज अभियान के कार्याध्यक्ष प्रिंस सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद गावड़े ने जनता से अपील की कि वे बदलाव का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, और मैं नालासोपारा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
परिवर्तन की मांग और अन्य उम्मीदवार
नालासोपारा विधानसभा सीट पालघर जिले की प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है, और यहां पर जनता बदलाव की मांग कर रही है। गावड़े की सक्रियता, खासकर युवाओं में उनकी लोकप्रियता और धार्मिक-सामाजिक मंचों पर उनकी भागीदारी के चलते उन्हें व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है। इस सीट पर अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा से राजन नाईक, कांग्रेस से संदीप पांडे, और बहुजन विकास आघाड़ी से क्षितिज ठाकुर मैदान में हैं।
अगले चरण में चुनाव और मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी संघर्ष तीव्र और दिलचस्प होने की संभावना है।
Virar VIVA College Fire : ओल्ड विवा कॉलेज के कंप्यूटर लैब में भीषण आग से भारी नुकसान
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के बीच DJ, लाउडस्पीकर, एम्प्लीफायर और...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026पुलिस का आरोप—जन्मदिन के सरप्राइज के बहाने लोहागढ़ किले बुलाया गया; प्रेमिका...
ByMetro City SamacharSeptember 20, 2026मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए...
ByMetro City SamacharSeptember 20, 2026