Home क्राइम नालासोपारा पूर्व में सनसनी: चक्की ऑपरेटर की गला काटकर हत्या, इलाके में दहशत
क्राइमताजा खबरेंदेशनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा पूर्व में सनसनी: चक्की ऑपरेटर की गला काटकर हत्या, इलाके में दहशत

नालासोपारा में आटा चक्की ऑपरेटर की हत्या
संतोष भुवन इलाके में हत्या से फैली दहशत

पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। संतोष भुवन इलाके में लसावीर मंदिर के पास स्थित एक आटा चक्की में काम करने वाले ऑपरेटर की अज्ञात हमलावरों द्वारा गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उमेश यादव के रूप में हुई है, जो उक्त चक्की पर कार्यरत था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शाम करीब 7 बजे एक ग्राहक अपना आटा लेने के लिए चक्की पर पहुंचा। जैसे ही उसने शटर खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए—उमेश यादव खून से लथपथ औंधे मुंह जमीन पर पड़े थे।

ग्राहक ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नालासोपारा पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इसके साथ ही, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घटनास्थल पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Mumbai: नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: फरार आरोपी आयुष साहित्य गिरफ्तार, गोवा भागने की कोशिश नाकाम

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...