Home ताजा खबरें नालासोपारा के गालनगर में 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने की दुखद घटना
ताजा खबरें

नालासोपारा के गालनगर में 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने की दुखद घटना

नालासोपारा गालनगर तालाब में डूबे बच्चे की तलाश करती फायर ब्रिगेड टीम

नालासोपारा, 3 अगस्त 2025: नालासोपारा के गालानगर इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे एक बेहद दुखद और चिंताजनक हादसा हुआ। सूचना के अनुसार, 12 वर्षीय एक लड़का गालानगर के नागेला तालाब में खेलते-खेलते उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। जैसे ही घटना की जानकारी क्षेत्रवासियों और स्थानीय प्रशासन को मिली, तत्काल वसई-विरार महानगरपालिका (VVCMC) की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुँच गई और रेस्क्यू (सर्च ऑपरेशन) शुरू कर दिया।

मौके पर aअचोले पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और पूरे परिसर की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया।  स्थानीय निवासियों की भीड़ मौके पर राहत और जानकारी के लिए एकत्रित हो गई है।

फिलहाल, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तालाब में बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं और बचाव कार्य जारी है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से तालाबों के किनारे बच्चों की सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Mumbai Local: विरार लोकल में महिला से छेड़छाड़, नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल को यात्रियों ने पकड़ा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...