Nalasopara Tulinj Police Station News: नालासोपारा में पुलिस स्टेशन के भीतर दो गुटों में मारपीट और ट्रैफिक पुलिस पर हमले की दो घटनाएं सामने आईं। दोनों घटनाएं कैमरे में कैद हुईं और सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

वसई,16 जुलाई: नालासोपारा ईस्ट के तुलिंज पुलिस स्टेशन में मंगलवार को दो गुट किसी विवाद को सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन वहां बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने के स्टाफ रूम में ही हाथापाई शुरू हो गई, जबकि मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभाल नहीं पाए और तमाशबीन बने रहे।

 

एक अन्य घटना विजयनगर क्षेत्र की है, जहां ट्रैफिक नियम उल्लंघन को लेकर पार्थ नर्कर और उसके दोस्त ओंकार पंचाल को रोका गया। बहस बढ़ने पर पार्थ ने अपने पिता मंगेश नर्कर को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा गया।

हमले के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Palghar News: पालघर में संदिग्ध काली स्कॉर्पियो से बच्चों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश, पुलिस अलर्ट पर