Home क्राइम Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र में लापता 107 पाकिस्तानी नागरिक, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी चिंता
क्राइमदेशमहाराष्ट्र

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र में लापता 107 पाकिस्तानी नागरिक, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी चिंता

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र में लापता 107 पाकिस्तानी नागरिक, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी चिंता
Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र में लापता 107 पाकिस्तानी नागरिक, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी चिंता
Pahalgam Terror Attack: नागपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। इस हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि भी खत्म कर दी है और पाकिस्तानी लोगों के वीजा भी रद्द करने के साथ कई अहम फैसले लिए है। भारत सरकार ने देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों से देश छोड़ने की मांग की हैं।

इस फैसले को एक्शन में लेते हुए देश में पुलिस जगह-जगह जांच कर रही है। साथ ही सुनिश्चित कर रही है कि सभी पाकिस्तानी नागरिक वापस पाकिस्तान चले जाए। पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए इंतजाम भी किए जा रहे है। इस बीच महाराष्ट्र में भी पुलिस ने जब पाकिस्तानियों की गिनती शुरू की तो आंकड़े देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार केवल महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 5000 से भी ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मौजूद है।

चौधरी तू बाहर आ जा… हिंदू है या मुस्लिम?” पहलगाम हमले में बेटी की आंखों देखी दहशत

महाराष्ट्र में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक
महाराष्ट्र के ताजे आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक है। अब अगर जिलों की बात करें तो नागपुर से भी चौकाने वाले आंकड़े सामने आए है। पूरे महाराष्ट्र राज्य में से नागपुर में अकेले 2458 पाकिस्तानी दर्ज किए गए है। इसके बाद दूसरा नंबर ठाणे का आता है। ठाणे शहर में 1106 पाकिस्तानी नागरिक पाए गए है। इसके अलावा बाकि जिलों की बात करें तो मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिक है। इनमें से सिर्फ 51 पाकिस्तानी ऐसे है, जिनके पास वैध दस्तावेज मौजूद है।

इसके अलावा जलगांव में 393, नवी मुंबई में 239, पिंपरी चिंचवड में 290, छत्रपति संभाजीनगर में 58 और बाकी अन्य जिलों से आंकड़े सामने आए है। इन सभी को कुल मिलाकर देखा जाए तो महाराष्ट्र में पाकिस्तानियों की कुल संख्या 5023 हैं।

107 पाकिस्तानी नागरिक लापता
पाकिस्तानी नागरिकों की जांच के दौरान एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। महाराष्ट्र में 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता होने की जानकारी है। पुलिस और उससे जुड़ी संस्थाओं को गायब हुए पाकिस्तानियों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। अब देखना यह होगा कि सरकार इन हालातों को देखते हुए आगे क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...