Home देश Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र लाए जाएंगे सभी 6 मृतकों के शव, फडणवीस ने दिए निर्देश
देशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र लाए जाएंगे सभी 6 मृतकों के शव, फडणवीस ने दिए निर्देश

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र लाए जाएंगे सभी 6 मृतकों के शव, फडणवीस ने दिए निर्देश
Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र लाए जाएंगे सभी 6 मृतकों के शव, फडणवीस ने दिए निर्देश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में 28 लोगों की जान चली गई। इस हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे, जो कि अपने परिवार के साथ पहलगाम छुट्टी मनाने और घूमने के लिए गए थे। हालांकि, कौन जानता था कि वहां से वापस केवल उनके पार्थिव शरीर आएंगे। पहलगाम में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को वापस महाराष्ट्र उनके घर लाने की तैयारी सरकार ने कर दी है। इसकी जानकारी सीएम फडणवीस ने दी है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्से की लहर है। इस हमले में महाराष्ट्र के 6 पर्यटक मारे गए थे। इनमें से 3 डोंबिवली, 2 पुणे और एक पनवेल का था। इन सभी के शवों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए मंत्री गिरीश महाजन खुद श्रीनगर के लिए रवाना हुए।

मुंबई पहुंचा दो मृतकों का शव

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के शवों को एयर इंडिया कार्गो के माध्यम से श्रीनगर से मुंबई वापस लाया गया। मंत्री आशीष शेलार, गुलाबराव रघुनाथ पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा और योगेश कदम मुंबई घरेलू हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला; कई जवान घायल

पुणे पहुंचेगा कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले का शव

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। संजय लेले और दिलीप देसले के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया की फ्लाइट से श्रीनगर से मुंबई लाया गया। फ्लाइट दोपहर 12.15 बजे रवाना हुई थी। पुणे के निवासी कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को शाम 6 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट से पुणे लाया जाएगा।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वहीं, मंत्री मधुरिताई मिसाल को पुणे एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी है। मंत्री गिरीश महाजन श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। अन्य फंसे हुए पर्यटकों को वापस लाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के दौरान अपने प्रियजनों को खोने वाले 6 परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कश्मीर में महाराष्ट्र के पर्यटकों को वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की जा रही है और राज्य सरकार इसका खर्च वहन करेगी।

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...