Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Rape : पालघर में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Rape : पालघर में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

पालघर जिले के बोईसर पुलिस स्टेशन में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. बोईसर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित और बच्ची दोनो एक ही इलाके में आसपास में रहते थे,बच्ची दोपहर के समय अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी चॉकलेट देने के बहाने पीड़ित बच्ची को अपने साथ अपने घर में लेकर गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

बच्ची रोती-बिलखती हुई अपने घर गई. बच्ची के रोने का कारण बताये जाने पर माँ के पैरों तले जमीन खिसक गयी. मामले में पीड़ित के घर वाले नज़दीकी पुलिस स्टेशन पहुंच मामला दर्ज कराया, पुलिस ने मामला दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया की आरोपी घटना के बाद मौके से भागने के प्लान में था,लेकिन भागने के पहले ही आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी यू.पी. भागने के प्लान में था, पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां  उसका इलाज चल रहा है।

Nalasopara : ‘लिंचिंग’ नहीं, चोरी के शक में हुई थी पिटाई, मृत नहीं , ज़िंदा है आदम खान

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...