Home क्राइम Salman Khan Firing Case update : मीडिया कवरेज और दहशत फ़ैलाने के लिए की फायरिंग
क्राइमदेशमुंबई - Mumbai News

Salman Khan Firing Case update : मीडिया कवरेज और दहशत फ़ैलाने के लिए की फायरिंग

Salman Khan Firing Case update

Salman Khan Firing Case update : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपियों ने आतंक पैदा करने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। सुपरस्टार के मुंबई स्थित आवास के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग करने से चार दिन पहले उन्होंने रायगढ़ जिले से सटे पनवेल में उनके फार्म हाउस की रेकी की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी ने फायरिंग करने से 4 दिनो पहले ही पनवेल इलाके में सलमान खान के फार्म हाउस की 2 बार रेकी किया था, terror’ फैलाना चाहते थे आरोपी। शूटर सागर पाल ने बिहार में बंदूक चलाने की प्रैक्टिस की थी,बिहार में दोनों शूटरों ने प्रैक्टिस किया था. प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने terror फैलाने के लिए ही फायरिंग की गई ताकि मीडिया कवरेज ज्यादा से ज्यादा मिल पाए।

पुलिस के मुताबिक दो संदिग्धों में से एक सागर को घटना से कुछ घंटे पहले कथित तौर पर एक बंदूक मुहैया कराई गई थी, जो 13 अप्रैल की रात को बांद्रा इलाके से ली गई थी। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना डर फैलाने के लिए दी गई थी। यही कारण है कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए सुबह तड़के का समय चुना था।

दोनों आरोपियों ने रविवार को सुबह करीब पांच बजे इस घटना को अंजाम दिया था। मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता के छोटे भाई 19 वर्षीय सोनू गुप्ता को भी चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में उसकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है।

Salman Khan Firing Incident : सलमान खान के भाई अरबाज ने फायरिंग की घटना पर जारी किया बयान

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...